बड़ी खबर: दोन क्षेत्र में विकास की नई सुबह, केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश पर DM के दौरे से जागा ‘दोन वासियों’ का भरोसा

बड़ी खबर: दोन क्षेत्र में विकास की नई सुबह, केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश पर DM के दौरे से जागा ‘दोन वासियों’ का भरोसा

रामनगर, पश्चिमी चंपारण।
रामनगर प्रखंड के ऐतिहासिक और दुर्गम दोन क्षेत्र के दिन अब बहुरने वाले हैं। लंबे समय से उपेक्षित रहे इस क्षेत्र के चौमुखी विकास को लेकर डबल इंजन सरकार (केंद्र व बिहार सरकार) बेहद गंभीर है। इसी कड़ी में केंद्रीय  राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के कुशल नेतृत्व और बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सह रामनगर विधायक नंदकिशोर राम के अथक प्रयासों के बाद, पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी (DM) ने दोन क्षेत्र का विशेष दौरा किया है। जिलाधिकारी के इस दौरे के बाद से स्थानीय दोन वासियों में विकास की एक नई उम्मीद जग गई है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का दिखा असर
इस ऐतिहासिक पहल की पृष्ठभूमि बताते हुए बिहार सरकार के मंत्री व स्थानीय विधायक नंदकिशोर राम ने बताया कि दोन क्षेत्र (जिसमें 2 पंचायतें और लगभग 20 से 25 हजार की आबादी आती है) के समुचित विकास के लिए उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
मुलाकात के दौरान गृह मंत्री के सामने दोन क्षेत्र की समस्याओं और इसके विकास का खाका रखा गया था, जिस पर गृह मंत्री अमित शाह ने शिष्टमंडल को पूर्ण भरोसा दिया था। बीते दिनों जिलाधिकारी का यह दौरा उसी केंद्रीय निर्देश और भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का सीधा परिणाम है।
अब संपूर्ण विकास का लक्ष्य: मंत्री नंदकिशोर राम
मंत्री नंदकिशोर राम ने विपक्ष के भ्रामक दावों पर विराम लगाते हुए साफ किया कि:
“केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा पूरे क्षेत्र का गहन सर्वे कराया जा रहा है। इससे पहले भी प्रारंभिक सर्वे हो चुका है। हमारी सरकार का लक्ष्य दोन क्षेत्र को पूरी तरह विकसित कर मुख्यधारा से जोड़ना है। क्षेत्र में बिजली के पोल और तार पहले ही पहुँचाए जा चुके हैं, और जल्द ही अन्य तमाम बुनियादी समस्याओं का स्थाई समाधान कर दिया जाएगा।” श्रेय लेने की राजनीति करने वालों को मंत्री का करारा जवाब
गौरतलब है कि जिलाधिकारी के दौरे से ठीक एक दिन पहले बगहा विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी जयेश मंगलम सिंह ने दोन क्षेत्र का दौरा किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ प्रायोजित खबरों के जरिए इसका श्रेय लेने और सरकार को घेरने की कोशिश की गई थी।
इस “फोटो-अप राजनीति” पर तीखा प्रहार करते हुए मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि “कुछ नेताओं को हर काम का श्रेय लेने की पुरानी बीमारी है।” उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि दोन क्षेत्र का जो भी कायाकल्प हो रहा है, वह केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की एनडीए सरकार की नीतियों एवं विकासपरक सोच की वजह से हो रहा है। यह पूरी तरह से बिहार सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें विपक्षी नेताओं की बयानबाजी सिर्फ अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की एक नाकाम कोशिश है।दोन वासियों में खुशी की लहर
दोन क्षेत्र की जनता अब भली-भांति समझ चुकी है कि उनका वास्तविक विकास केवल भाजपा और एनडीए सरकार के नेतृत्व में ही संभव है। मंत्री नंदकिशोर राम के लगातार जमीनी प्रयासों और केंद्रीय मंत्रियों से समन्वय के कारण आज दोन क्षेत्र के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक और राजनीतिक तत्परता दिखाई दे रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस तत्परता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मंत्री नंदकिशोर राम का आभार व्यक्त किया है।

Categories: devlopment