स्व. खुबलाल बड़घड़िया का श्राद्ध कार्यक्रम संपन्न, जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोग हुए शामिल

*स्व. खुबलाल बड़घड़िया का श्राद्ध कार्यक्रम संपन्न, जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोग हुए शामिल*
बगहा।बगहा दो प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज
जिमरी नौतनवा पंचायत के मुखिया स्व. खुबलाल बड़घड़िया का श्राद्ध एवं ब्रह्मभोज आज ग्राम जिमरी स्थित उनके पैतृक आवास पर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बता दे कि स्व. खुबलाल बड़घड़िया, मुखिया जिमरी नौतनवा का स्वर्गवास 06 मई 2026, बुधवार को हो गया था।आयोजन: उनके पिता रामजीत बड़घड़िया एवं समस्त बड़घड़िया परिवार द्वारा 22 मई 2026, शुक्रवार को श्राद्ध एवं ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि संजय ओजहिया, मुखिया कृष्णमोहन महतो, ज्योति नारायण खतइत, मुखिया भरत गुप्ता,मुखिया संघ अध्यक्ष उपेन्द्र दीक्षित, मुखिया प्रमोद उरांव,सरपंच अंगराज महतो, एवं प्रखण्ड कर्मी सहित क्षेत्र के कई पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी। ब्रह्मभोज में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद, भोज,ग्रहण किया।परिवार के लोगों मेवृजलाल बड़घड़िया, महेश बड़घड़िया, चंद्रेश्वर बड़घड़िया एवं मुखिया पुत्र तथा समस्त बड़घड़िया परिवार आदि शामिल रहे।
स्व. खुबलाल बड़घड़िया अपने सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे। उनके निधन से पंचायत में शोक की लहर है।