ग्राम पंचायत जिमरी नौतनवा के पूर्व मुखिया स्व. खुबलाल बड़घड़िया को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी 13मई को

ग्राम पंचायत जिमरी नौतनवा के पूर्व मुखिया स्व. खुबलाल बड़घड़िया को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी 13मई को

बगहा,इसराफील अंसारी।
श्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत बगहा दो प्रखंड के
ग्राम पंचायत राज जिमरी, नौतनवा के लोकप्रिय पूर्व मुखिया स्व. खुबलाल बड़घड़िया जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय मुखिया संघ, बगहा-2 की ओर से यह श्रद्धांजलि सभा बुधवार, दिनांक 13 मई 2026 को सुबह 11 बजे देवरिया तरूअनवा पंचायत के तरुअनवा बहुउद्देशीय भवन, सार्वजनिक तालाब के बगल में आयोजित होगी। स्व. बड़घड़िया जी की पुण्य तिथि 06 मई 2026 है।
जनसेवा को समर्पित जीवन
स्व. खुबलाल बड़घड़िया जी ने मुखिया के रूप में पंचायत के विकास के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में उनके कार्य आज भी लोगों की जुबान पर हैं। वे सहज, सरल और जनता के बीच हमेशा उपलब्ध रहने वाले जनप्रतिनिधि थे। क्षेत्रीय मुखिया संघ, बगहा-2, प. चंपारण ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों से श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की है। मुखिया संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र दीक्षित, उपाध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, देवरिया तरुअनवा के मुखिया प्रतिनिधि संजय ओजहिया, अनिल सिंह,प्रियंका कुमारी, सीमा देवी, रुहुल खान, कृष्ण मोहन महतो, रमेश महतो, सुनील महतो,तथा क्षेत्रीय प्रसिद्ध पत्रकार सह स्व मुखिया श्री बडघरिया के करीबी मित्र मो इसराफील अंसारी, एवं हरिद्वार कुमार महतो आदि दर्जनों प्रतिनिधि एवं समाजसेवी श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होंगे। लोगों ने कहा कि”आपको भुलाया नहीं जा सकता, आप हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।” इसी शिर्षक पर चर्चा भी होगी।

Categories: समाजिकता