आयांशि हेल्थ केयर के उद्घाटन समारोह में पहुंचे बगहा, रामनगर विधायक




बगहा। 1मई को पंचायत बैरागी सोनवर्षा के खान मार्केट चिउटाहा में अयांशी हेल्थ केयर के उद्घाटन समारोह में  विधायक बगहा  राम सिंह एवं  विधायक रामनगर  नंदकिशोर राम के साथ अनेकों लोग शामिल हुए। माननीय विधायक रामनगर  नंदकिशोर राम  एवं बगहा विधायक  राम सिंह  के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर  हेल्थ केयर का उद्घाटन किया गया।साथ में खान मार्केट मालिक आफताब उर्फ लड्डू खान ,बैरागी सोनवर्षा पंचायत के माननीय मुखिया सूरज सिंह , सरपंच राजू कुमार जायसवाल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह , एवं अनेकों लोग शामिल हुए।हेल्थ केयर प्रबंधक ने कहा कि सभी सुविधाओं से लैस यहाँ मरीजों का इलाज किया जाएगा।

Categories: स्वास्थ्य