*गर्व और सम्मान का क्षण: कैलाश सत्यार्थी को “लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2026”*

कटिहार/बारसोई: हिंदुस्तान के जाने-माने, वर्ष 2014 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के संस्थापक आदरणीय Kailash Satyarthi जी को “लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया जाना पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
यह सम्मान बाल अधिकारों की रक्षा, बाल श्रम उन्मूलन एवं करुणामय समाज के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को मान्यता देता है। उनके नेतृत्व में चल रहे अभियानों ने देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी लाखों बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।


बाल अधिकार कार्यकर्ता मो० सरीफुल, बारसोई (कटिहार) ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। कैलाश सत्यार्थी जी का जीवन और संघर्ष समाज के हर वर्ग को बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक होने और आगे आने की प्रेरणा देता है।”
उन्होंने आगे कहा कि “यह उपलब्धि करुणा, न्याय और समानता के मूल्यों को और सशक्त करेगी तथा बाल अधिकारों के आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।”
अंत में मो० सरीफुल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में समाज और अधिक संवेदनशील एवं न्यायपूर्ण बनेगा।

Categories: बाल संरक्षण