महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ की बैठक।

महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ की बैठक,आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन को लेकर कई टिप्स दिए।
महिला पर्यवेक्षिका ने पोषण ट्रैकर एवं एफआरएस को लेकर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।
बगहा।प्रखंड बगहा एक स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रशांत कुमार झा के निर्देश के आलोक में महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज ने अपने सेक्टर बांसगांव मंझरिया और हरदी नदवा पंचायत की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की।बैठक के दौरान उपस्थित सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं से महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज ने परिचय प्राप्त करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दी।उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के बेहतर संचालन को लेकर कई टिप्स दिए। महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दी कि सभी आंगनबाड़ी सेविका समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करेगी और ड्रेस कोड पर मौजूद रहेगी।इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ-सफाई पर खास ध्यान देगी और समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन करेगी।।महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज ने निर्देश दिया कि बांसगांव मंझरिया और हरदी नदवा पंचायत के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को अगर किसी तरह की कोई परेशानी हो तो बेझिझक मुझे जानकारी देंगी।ताकि आपकी समस्या को समय पर समाधान किया जा सके।इसके बाद महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर ऐप के प्रभावी उपयोग,ई-केवाईसी एवं एफआरएस एंट्री की शत-प्रतिशत पूर्णता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर ऐप विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है,जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभुकों के डेटा का डिजिटलीकरण हो रहा है और योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पात्र व्यक्तियों तक पहुँच रहा है।महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज ने सभी आंगनबाड़ी
सेविकाओं को डेटा एंट्री, सत्यापन व रिपोर्ट जनरेशन की विस्तृत जानकारी दी और साथ ही सख्त निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन एवं ड्यूटी में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी।
मौके पर रुचि देवी,शशिबाला देवी, गुलमारा,रिंकू कुमारी के अलावा तमाम आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थी।