तंबाकू मुक्त बिहार बनाने का आह्वान

*तंबाकू मुक्त बिहार बनाने का आह्वान*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक स्ट्डीज पटना के द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी    पटना के सभा भवन में श्री उपेंद्र नारायण विद्यार्थी अध्यक्ष ,बिहार यक्ष्मा संघ के अध्यक्षता में तंबाकू मुक्त बिहार विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया,
सेमिनार को विषय प्रवेश कराते हुए इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ प्यारेलाल ने कहा कि तंबाकू मुक्त बिहार बनाने के लिए हम कई जिलों में जिला प्रशासन के समन्वय से कार्य कर रहे है,इसमें हम काफी सफल हुए है,क्योंकि आज तंबाकू के सेवन से विशेषकर युवाओं में फेफड़े का कैंसर,कुपोषित बच्चे का जन्म,अस्थमा की बीमारी,किडनी का कैंसर,दांतों का पिला होना , पैरों में कई तरह की बीमारी आदि हो रहा है,और आगे भी इस तरह का कई बीमारी होने का खतरा उत्पन्न होने की संभावना है,
इंस्टीट्यूट चाहती है कि सामाजिक संगठन,सरकार,पंचायत,हॉस्पिटल,शिक्षक,मीडिया,आदि का एक मंच हो ,तभी हम बिहार को तंबाकू मुक्त बिहार बना सकते है,जिसका प्रयास हम कर रहे है,
मुख्य अतिथि वाइटल स्टूडीज तंबाकू नियंत्रण दिल्ली के उप निदेशक डॉ अमित यादव ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया,फिनलैंड, मालदीप आदि देशों में 21वर्ष से कम उम्र के बच्चे न तो तंबाकू बेच सकते है और न ही खरीद सकते है,हालांकि इस तरह का प्रतिबंध भारत में भी शक्ति से लागू किया जाना चाहिए,तभी हम तंबाकू मुक्त समाज बना सकते है,उन्होंने  बताया कि एक सर्वे के अनुसार तंबाकू के बिक्री से सरकार को करीब 200करोड़ रुपए का टैक्स आता है,जबकि तंबाकू के सेवन से उत्पन्न रोगों के उपचार में भारत सरकार 1341करोड़ के करीब खर्च करती है,
सेमिनार को डॉ सौरभ ने संबोधित करते हुए बताया कि भारत में प्रति वर्ष तंबाकू के सेवन से 13लाख 50000 के करीब हो जाता है,जिसमें खैनी ,बीडी,सिगरेट का प्रयोग ज्यादा है,
सेमिनार के माध्यम से बिहार सरकार से निवेदन किया गया कि खैनी ,बीडी,सिगरेट बेचने का लाइसेंस दिया जाय,और खुले स्थानों पर बेचने की पाबंदी हो,
2=सरकार सी एस आर के राशि को एक जगह एकत्रित कर राज्य स्तर पर सामाजिक संस्थानों की एक कमिटी बनाए, और उसके माध्यम से तंबाकू नियंत्रण पर व्यय करे,
सेमिनार को डॉ मनोज कुमार ने कहा कि अभी बिहार के गांवों में करीब 89प्रतिशत की आबादी रहती है,शहरों में सिर्फ11प्रतिशत के करीब ही आबादी रहती है,
सेमिनार को बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष चंद्र भूषण,बिहार विद्यापीठ के अवधेश के नारायण,बचपन बचाओ आंदोलन के मुख्तरूल हक, ए एन सिन्हा इंस्टीट्यूट पटना के साथी,पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता,के अलावा डॉ अमिताभ कुमार सिंहा,श्री संजय कुमार, ब्रह्मा कुमारी संस्थान के साथी आदि कई सरकारी विभागों के साथियों ने अपना विचार व्यक्त कर तंबाकू मुक्त बिहार बनाने का समर्थन किया।
सेमिनार का धन्यवाद ज्ञापन इंस्टीट्यूट के साथी डॉ आसिफरजा ने किया, और आगे भी इस अभियान को जारी रखने का आह्वान किया।

Categories: स्वास्थ्य