आचार्यकुल संगीती – 26 संपन्न

*आचार्यकुल संगीती – 26 संपन्न*
रिपोर्ट अनमोल कुमार
गोरखपुर। दो दिवसीय आचार्यकुल संगीती – 2026 संपन्न हुआ। इसमें संगठन को मजबूत बनाने, अध्यात्म विज्ञान समन्वय और ग्राम सभा सहयोग अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।आचार्यकुल व श्री दीप साहित्य संगम के संयुक्त तत्वावधान में विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला गोरखपुर में अभय ज्योति जिज्ञासु के संयोजकत्व में आयोजित आचार्य संगीति संपन्न हुई।संगीति में शिक्षा शास्त्री समाजसेवी साहित्यकार पत्रकार कवि खादी ग्रामोद्योग भूदान आदि के समर्पित भाई बहनों ने आचार्यकुल के सिद्धांतों पर चलने का निर्णय लिया।
प्रथम दिवस पर आचार्यकुल अवधारणा पर चिंतन हुआ, वर्तमान समस्या व समाधान में आचार्य कुल की भूमिका रेखांकित की गई। रात्रि कालीन सत्र में काव्य गोष्ठी हुई जिसमें उ प्र के नामचीन कवियों ने भाग लिया। दूसरे दिन संगठनात्मक मंथन हुआ व रचनात्मक निर्णय लिया गया।
राष्ट्रस्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति -संगिति में पूर्व उपाध्यक्ष डॉ राजेश द्विवेदी, वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जे पी सिंह, सहमंत्री प्रेमनाथ गुप्ता, सहमंत्री डॉ नरेन्द्र राय, राष्ट्रीय प्रभारी नैसर्गिक कृषि राजपाल मिश्र और राष्ट्रीय प्रभारी युवा संगठक ओमप्रकाश मिश्र उपस्थिति रही,इनकी सक्रियता उल्लेखनीय रही।प्रदेश संयोजक यूं पी अनोखेलाल यादव की सराहनीय भूमिका रही।नामचीन साहित्य सेवी,समाज सेवी, शिक्षा शास्त्री ,खादी सेवी की उपस्थिति गोरखपुर प्रक्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार चन्द्र गुप्त शर्मा अकिंचन,दिनेश गोरखपुरी, नंदलाल मणि त्रिपाठी, मुक्ति नाथ त्रिपाठी,अभय दादा श्रीवास्तव,शशि प्रभा श्रीवास्तव,निशा पासवान, वंदना चन्द्र वंशी, खादी सेवक उमाकांत तिवारी आदि अनेक महानुभावों की सक्रियता रही।उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से पधारने वालों में मुख्य महानुभाव रहे__सर्वश्री इन्द्रेशभदौरिया रायबरेली ,मगधी सम्राट, डॉक्टर शिवनाथ सिंह, रायबरेली,सुधीर कुमार श्रीवास्तव गोन्डा वस्ती यमराज मित्र, डा रमेश सिंह पूर्व प्राचार्य, प्रयागराज, ईश्वर चन्द्र विद्यासागर संत कबीरनगर, रामबिलास त्यागी जनपद चंदौली आदि उपस्थित रहे। उत्तराखंड से पधारे डॉ शिव चन्द्र पाण्डेय संपादक,वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार समाजसेवी, शिक्षा विद् और बिहार से पधारे दामोदर दास विचारोपरांत सर्वसम्मति निर्णय गोरखपुर मंडल के सभी जिलों को संगठित करने हेतु श्री नन्दलाल मणि त्रिपाठी को संयोजक बनाया गया। संयोजन समिति के माननीय सदस्य होंगे सर्वश्री चन्द्र गुप्त शर्मा अकिंचन, दिनेश गोरखपुरी, मुक्ति नाथ त्रिपाठी, अभय दादा , शशि प्रभा, वंदना चन्द्र वंशी,निशा पासवान। समिति विस्तार हेतु संयोजक को अभय दादा के विमर्श से अधिकृत किया गया। साथ ही विभिन्न जनपदों के लिए उपस्थित महानुभावों को संयोजक नामित किया गया। उत्तर प्रदेश आचार्यकुल को संगठित करने हेतु प्रसिद्ध गांधी विनोबा साहित्यकार डॉ शिवनाथ सिंह को यूं पी आचार्य कुल का संगठन प्रभारी का दायित्व सौंपते हुए शीघ्र शेष जनपदों हेतु संयोजक बनाते हुए केन्द्रीय निर्देशन में उत्तर प्रदेश आचार्य कुल अधिवेशन कराने हेतु अधिकृत किया गया। उत्तर प्रदेश आचार्य कुल हेतु ट्रस्टी नामित पूर्व के निर्णय व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भाई व डॉ राजेश द्विवेदी के परामर्श अनुसार गोरखपुर आचार्य संगीति 2026 के व्यवस्थापक व प्रसिद्ध साहित्यकार कवि अभय ज्योति जिज्ञासु को ट्रस्टी नामित किया गया। गोरखपुर आचार्य कुल कार्यालय हेतु निशुल्क भवन मुक्ति नाथ त्रिपाठी ने प्रदान किया।इस भवन में शीध्र ही आचार्यकुल का कार्य का शुभारंभ होगा। अध्यक्ष आचार्यकुल आचार्य धर्मेन्द्र के संवोधन व मंगल कामना के साथ संगीति संपन्न हुई।आयोजक व्यवस्थापक को सुन्दर व्यवस्था हेतु धन्यवाद दिया गया। इस आशय की जानकारी आचार्यकुल के मीडिया प्रभारी अनमोल कुमार ने दिया।