वसावन सिंह की 37 वां पुण्यतिथि मनाया गया


रिपोर्ट अनमोल कुमार

डालमियानगर । प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, चर्चित श्रमिक नेता एवं बिहार सरकार के पूर्व श्रम मंत्री, वसावन सिंह की 37 वां पुण्यतिथि डालमियानगर में मनाया गया।
इस अवसर पर उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करते हुए उनके स्वतंत्रता आंदोलन की भूमिका पर चर्चा किया गया। इसके साथ ही उनके श्रमिक आंदोलन पर विस्तार से चर्चा करते हुए श्रमिकों हीत के लिए किए गए कार्यो पर विस्तार पूर्वक से बताया गया। डालमियानगर में श्रमिक के लिए किए गए कार्यो पर भी विस्तार से चर्चा किया गया। सनद रहे कि वसावन सिंह की धर्मपत्नी, कमला सिन्हा आई के गुजराल सरकार में केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री रही।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में हिन्द मजदूर सभा के प्रदेश सचिव, नागेश्वर सिंह के अलावे बालाजी, डॉ डी भी सिंह, संजय सिंह, कीर्तन सिंह, एम पी सिंह, बबन जी, राजू जी आदि ने उनके दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Categories: राजनीति, समाजवाद, समाजिकता