भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ कथा का भव्य शुभारंभ

हरनाटाड।हरनाटांड क्षेत्र के अन्तर्गत मिश्रौली गांव में बुधवार को श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ कथा का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह आयोजन भड़छी पंचायत के अंतर्गत आयोजित हो रहा है, जिसमें पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रामकृत प्रसाद ने की, जबकि संचालन योगेंद्र दास द्वारा किया गया।अतिथि में केन्द्रीय महामंत्री राजकुमार महतो, मुखिया कृष्ण मोहन प्रसाद, मुखिया भरत कुमार गुप्ता, नरसिंह महतो, समाजसेवी गंगा विष्णु महतो, मनबहाली प्रसाद,शिवबरन प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद,  ने संयुक्त रूप से फिटा काटकर श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ कथा उद्घाटन किया गया।
मुख्य यजमान के रूप में बाल मोहन दास एवं उनकी पत्नी माया देवी, साथ ही हेमंत कुमार एवं उनकी पत्नी शिला देवी ने पूजा में भाग लिया।
इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक राधाबल्लभ महाराज ने बताया कि भागवत कथा के छठे अध्याय का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि ऋषियों ने सूत गोस्वामी से परम ज्ञान की जिज्ञासा की, जिसके उत्तर में परीक्षित महाराज की कथा सामने आई। कथा में भक्ति माता और उनके दो पुत्रों—ज्ञान व वैराग्य—की कथा श्रवण किया गया।
आयोजक बालमोहन दास ने बताया कि प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक कथा का आयोजन होगा, जिसके बाद भक्ति गीतों की प्रस्तुति से माहौल और अधिक भक्तिमय बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी उत्तम व्यवस्था की गई है। थरुहट क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए यह विशेष धार्मिक अवसर है।
कार्यक्रम में भाग लिए पूर्व मुखिया शंखधर महतो, महादेव दास, सुरेन्द्र दास, दिनानाथ दास,थनमन प्रभु, पैक्स अध्यक्ष कमलेश राय, गुमास्ता चमारी ओजहिया, गुलजार ओजहिया, कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Categories: धर्म क्षेत्र