ईद पर्व के अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला
बगहा। पुलिस अधीक्षक बगहा के निर्देशानुसार ईद पर्व के अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों अंतर्गत पुलिस पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान संवेदनशील स्थानों, मस्जिदों एवं भीड़ भार वाले क्षेत्रों का जायजा लिया गया तथा विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
पदाधिकारियों द्वारा शांति समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई। साथ ही, किसी संन्दिग्ध पर गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।पुलिस प्रशासन द्वारा ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई हैं। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है।