यूजीसी काला कानून के विरोध में शांतिपूर्ण जनाक्रोश मार्च।

*यूजीसी काला कानून के विरोध में शांतिपूर्ण जनाक्रोश मार्च*
रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। यूजीसी काला कानून, शिक्षा के क्षेत्र में असमानता और एसी एटी के आरक्षण के विरोध में सवर्ण एकता मंच पर के तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह पार्क से मिलर हाई स्कूल के मैदान तक शांतिपूर्ण जनाक्रोश मार्च, धरना और प्रदर्शन निकाला गया।
सवर्ण एकता मंच ने कहा कि यूजीसी की काला नीति समाज में आंतरिक व्यवस्था में बिषमता पैदा करेगी। यह कानून शैक्षणिक व्यवस्था के लिए घातक है। इससे शिक्षा व्यवस्था से देश में भेदभाव और असमानता उत्पन्न होगी। धरना प्रदर्शन में राज्य के कोने कोने से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व मनीष कुमार ( अभियंता), नरेंद्र प्रताप सिंह, बाबा, अमरेन्द्र कुमार, भी के सिंह, नीतीश सिंह कछुवाला आदि नेतृत्व कर रहे हैं।
Categories: आंदोलन