प्रबल सिंह ने बीलोव 1600 रेटिंग कैटगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया

बगहा।आठवीं क्यूजीसीए ऑल इंडिया ओपन रैपिड शतरंज द्वारा पटना मे आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में बगहा के लाल चम्पारण शतरंज अकादमी का गोड़िया पट्टी निवासी प्रेमशंकर सिंह का 14 वर्षीय पुत्र प्रबल सिंह ने अपने सीनियर जूनियर खिलाडियों को मात देते हुए 6 अंक के साथ बीलोव 1600 रेटिंग कैटगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक और ख़िताब अपने नाम किया।इसके पूर्व भी जिला, स्टेट तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर कई ख़िताब अपने नाम कर चुका हैं।
इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिलों से 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमे अंडर बीलोव 1600 रेटिंग में प्रथम स्थान प्रबल सिंह द्वितीय स्थान तेजस सांडिल्य, तृतीय स्थान रुद्रवीर सिंह ने प्राप्त किया। प्रबल सिंह के कामयाबी पर बगहा मे हर्ष का माहौल हैं।
प्रबल सिंह के साथ साथ उनके गुरु शाहीद हुसैन जी को बगहा के प्रबुद्धजनों सहित समाजसेवियों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी।