पहले राऊंड के खेल में सांझा युवा क्लब नेपाल 4-2से अम्बेडकर क्लब बगहा को पराजित किया।

——-दूसरे राउंड के खेल में जीनियस क्लब धान्गरहिया 3-0से चरहिया टिम को पराजित किया।
वाल्मीकिनगर।धर्मजीत सिंह उच्च विद्यालय गोनौली के प्रांगण में आठ दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट लगातार चौथे दिन जारी रहा मुख्य अतिथि के रूप समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी सोनेलाल साह ने कुल 6 टीमों के खिलाड़ियों से रूबरू होने के पश्चात् खेल को शुरू हुआ जिसमें पहले राऊंड में अम्बेडकर क्लब बगहा बनाम साझा युवा क्लब नेपाल ,दूसरे राउंड में चरहिया बनाम धान्गरहिया व तीसरे राउंड के खेल में कदमहवा बनाम नरशही नेपाल मैदान में उतरा। इस दौरान चौथे दिन भारी संख्या में दर्शक पहुंचे इस दौरान टूर्नामेंट के अध्यक्ष सह संचालन कर रहे युवा सामाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार ने बताया इस आठ दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में खेल की भावना को जागृत करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना है इस दौरान गांव के गुमास्ता सह मुख्य सलाहकार राजेश महतो,मुकेश ठाकुर,रुदल तिवारी,महेंद्र सर,झुन्नू चौधरी,धर्मेंद्र महतो ,आदि मौजूद रहें।