पुलिस स्मारक दिवस: याद किया गया शहीदों का बलिदान,बगहा एसपी समेत पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों ने शहीद हुए पुलिस जवानों को दिए श्रद्धांजलि


—- बगहा पुलिस केन्द्र में “पुलिस स्मारक दिवस” श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया


बगहा।मंगलवार को पुलिस स्मारक दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस जिला बगहा के पुलिस केन्द्र में “पुलिस स्मारक दिवस” श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वर्ष- 2024-2025 में शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया गया तथा सभी उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों,थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।इस अवसर पर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी प्रकट की गईं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।एसपी सुशांत कुमार सरोज ने अपने संबोधन में कहा की पुलिस बल के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना देश और जनता की सुरक्षा में समर्पित रहते है, उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।उन्होंने शहीदों के योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया

Categories: पुलिस स्मृति दिवस