राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से 251 लोग सम्मानित हुए

* *राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से 251 लोग सम्मानित हुए*          

रिपोर्ट अनमोल कुमार

     
*   अयोध्या ( उत्तर प्रदेश)। भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या के राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में सम्मानित हुए समस्तीपुर जिले के चर्चित समाजसेवी एडवोकेट डॉक्टर संजय कुमार बबलू                                उत्तर प्रदेश के भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या की धरती पर 12 सितंबर से लेकर 14 सितंबर25 तक आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में समस्तीपुर जिले के सामाजिक कार्यकर्ता सह चर्चित अधिवक्ता बिहार एनजीओ संघ के सचिव सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र दूधपुरा समस्तीपुर के संस्थापक सचिव डॉ संजय कुमार बबलू को श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में अंग वस्त्र मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान समारोह में रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के द्वारा राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान25 से डॉ संजय को नवाजा गया है। बताते चले की इस सम्मान समारोह में पूरे देश के 251 लोगों को सम्मानित किया गया है। डॉ संजय ने अपने जीवन में 54 बार रक्तदान किया है और शांति और सद्भावना के लिए कई बार पूरे देश की यात्रा करने के साथ कई राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन एवं उसमें सहभागिता निभाई है। आयोजक संस्था के सचिव आकाश गुप्त एवं राजेश चौबे सहित अन्य कई विद्वानों ने इनको सम्मानित किया। समस्तीपुर के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं अधिवक्ताओं के बीच इस सम्मान के प्राप्ति पर खुशी की लहर दौड़ गईहै। समस्तीपुर के सामाजिक संगठन के पदाधिकारी बुद्धिजीवी एवं अधिवक्ताओं ने कहा है काम को सम्मान मिला है दूसरी तरफ डॉक्टर संजय ने अपने संबोधन में बताया यह सम्मान उन सभी लोगों को समर्पित हैं जो हमेशा से सामाजिक कार्यों में मेरे मनोबल को ऊंचा उठाते है।

Categories: सम्मान