आचार्यकुल के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विशिष्ट आतिथियों को मिलेगा कर्मयोगी सम्मान

*आचार्यकुल के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विशिष्ट आतिथियों को मिलेगा कर्मयोगी सम्मान*
रिपोर्ट अनमोल कुमार
बोधगया । आचार्यकुल के पूर्व कुलपति सह राष्ट्रीय अध्यक्ष, आचार्य डॉ धर्मेन्द्र द्वारा आचार्यकुल के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों को कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
आचार्य डॉ धर्मेन्द्र ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे की प्रेरणा से संचालित आचार्यकुल के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन 16 से 18 दिसम्बर को बर्ष – 2025 के लिए चयनित विशिष्ट प्रतिभागियों को “कर्मयोगी सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण का केंद्र बिन्दु रहेगा।
इस सम्मान का उद्देश्य समाजसेवा, शिक्षा, पत्रकारिता, संस्कृति, सेवा और जनजागरण में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले को दिया जाएगा । आचार्य विनोबा भावे के कर्मयोग, सत्य, अहिंसा और रचनात्मक कार्यों और भावना के अनुरूप कार्य करने वाले को दिया जाएगा ।
आचार्यकुल मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक, कुमुद रंजन सिंह ( अधिवक्ता) और बिहार के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनमोल ने कहा कि कर्मयोगी सम्मान का उद्देश्य समाज में सकारात्मक और रचनात्मक कार्य करने वाले व्यक्तित्व को मंच से सम्मानित करना है।