ग्लोबल विजनरी एवार्ड- 2025 से डाॅ अंजीव और प्रभाकर नवाजे गए।

रिपोर्ट अनमोल कुमार
रांची।3 अगस्त कल देर रात स्थानीय रेडिशन ब्लू होटल के प्रेक्षागृह में ग्लोबल विजनरी एवार्ड – 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस क्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में अद्भुत योगदान एवं शोध के लिए के.एस .गंगा हाॅस्पिटल, खूंटी के निदेशक, डाॅ अंजीव नयन अंजनी को वालीवुड की चर्चित अभिनेत्री, जरीन खान द्वारा ग्लोबल विजनरी एवार्ड- 2025 से नवाजा गया।
वही दूसरी ओर कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में अजूबा, तकनीक और नवाचारी कार्य करने के लिए झारखण्ड में मशरूम मैन के रूप में ख्यातिप्राप्त एपीपी एग्रीगेट के निदेशक, प्रभाकर कुमार को वाॅलीवुड अभिनेत्री, जरीन खान द्वारा ग्लोबल विजनरी एवार्ड- 2025 से सम्मानित किया गया।श्री कुमार के अथक प्रयास से झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बनाने का अभियान चलाया है।विभिन्न क्षेत्रों में नयाब कार्यो के लिए अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। सभी एवार्ड धारकों को वालीवुड की अभिनेत्री जरीन खान ने प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। हर्षोल्लास का महौल दिखा।