12 अभियुक्त गिरफ्तार,अवैध अंग्रेजी शराब 4.5 लीटर ,70 लीटर देशी चुलाई शराब,एक मोटरसाईकिल,दो ट्रैक्टर बालू लदा हुआ बरामद।

12 अभियुक्त गिरफ्तार,अवैध शराब 4.5 लीटर अग्रेंजी ,70 लीटर देशी चुलाई शराब,एक मोटरसाईकिल,दो ट्रैक्टर बालू लदा हुआ बरामद।
बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 12 अभियुक्त गिरफ्तारी की गई है,कुल 22 का निष्पादन किया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या 12 हैं। जिसमें शराब के सेवन में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 06,शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 01 तथा अन्य कांड में गिरफ्तारी 05 हैं साथ ही अवैध शराब 4.5 लीटर अग्रेंजी ,70 लीटर देशी चुलाई शराब,एक मोटरसाईकिल,दो ट्रैक्टर बालू लदा हुआ बरामद किया गया।एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की संख्या 509 ,शमन राशि 1,00,500 रूपये हैं।इसके साथ ही शुक्रवार को बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण एवं अपराधिक रोकथाम के दृष्टिकोण से सभी वित्तीय संस्थाओं का बगहा पुलिस द्वारा निरीक्षण किया गया।अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु बगहा पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच की गई।