भारत विकास परिषद द्वारा रक्तदान शिविर 4 अक्टूबर को।

पडरौना ।भारत विकास परिषद तथागत शाखा की बैठक बुधवार की शाम  हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज में शाखा अध्यक्ष प्रदीप चाहड़िया की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन शाखा सचिव विपिन मल्ल ने किया।बैठक में सदस्यता अभियान  व संगठन को लेकर के चर्चा किया गया।   परिषद के सामाजिक कार्यों के तहत रक्तदान शिविर  का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
सर्वसम्मति से 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से पडरौना नगर के  रामकोला रोड स्थित   कान्हा ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में परिषद के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा सारस्वत, सतीश जिंदल, संजय बंका,कोषाध्यक्ष राधारमन गाड़िया, महिला संयोजिका श्रीमती दीपाली श्रीवास्तव, सहयोगी श्रीमती विनीता गुप्ता, श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, सह सचिव संजय मारोदिया, आलोक अग्रवाल,संगठन सचिव डॉ नीरेन पांडेय, प्रकल्प प्रमुख गुरु वंदन छात्र अभिनंदन मार्कंडेय मिश्र, भारत को जानो दुर्गा दयाल तिवारी,मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार उपाध्याय, पर्यावरण प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Categories: संगठन