बेतिया कोअतिक्रमण मुक्त शहर बनाने के प्रयास में जुटा नगर निगम



बेतिया।अवैध अतिक्रमण एवं पार्किंग के विरुद्ध नगर निगम बेतिया के द्वारा कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया तथा यातायात बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर अवैध अतिक्रमण और अनियंत्रित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। साथ ही आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

Categories: Uncategorized