ब्रह्मकुमारी के संग,राखी के रंग

*ब्रह्मकुमारी  के संग,राखी के रंग*
 
रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

पटना सीटी। प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय पटन देवी  कॉलोनी स्थित ओम शांति सेंटर में ब्रह्मकुमारी बहनों ने पत्रकारों के साथ राखी का त्यौहार मनाया।
           इस अवसर पर केंद्र की प्रमुख बी के रानी दीदी ने पत्रकारों को राखी बांधी और उन्हें शिव बाबा का सौगात दिया।
इसके पूर्व केंद्र की बहनों ने पत्रकारों को ओम शांति का पट्टा  पहनाकर उनके सम्मान किया।
        इस राखी बंधन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर एस  एन श्याम, अमिताभ श्रीवास्तव, अंजनी मिश्रा, रमेश कुमार मिश्रा, आनंद केसरी, राज किशोर सिंह, वरिष्ठ छायाकार जुलकर नयन, अशोक कुमार, इत्यादि ने भाग लिया।

Categories: dharam