ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने शिवहर प्रेस क्लब (रजि०) के अध्यक्ष संजय गुप्ता

महामंत्री दैनिक जागरण के पत्रकार सुनील कुमार गिरी बनाए गए, तो उपाध्यक्ष गजेंद्र कुमार सिंह

शिवहर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के शिवहर के स्थानीय होटल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरविंद नाथ तिवारी, कुशीनगर से आए शैलेश कुमार उपाध्याय, बगहा से आये प्रदेश स्तरीय नरेंद्र पांडे तथा मोतिहारी से राजन दत्त द्विवेदी की उपस्थिति में शिवहर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का गठन किया गया है।

कमेटी का गठन में शिवहर प्रेस क्लब (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष संजय गुप्ता को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन शिवहर जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही उपाध्यक्ष के पद पर गजेंद्र कुमार सिंह को मनोनीत गया है।

महामंत्री के रूप में दैनिक जागरण के पत्रकार सुनील कुमार गिरी तथा दैनिक भास्कर एवं एचटीवी के पत्रकार आकिब रेजा को मनोनीत किया गया। नक्षत्र चैनल के नवीन कुमार पांडे को सचिव बनाया गया है जबकि कोषाध्यक्ष के पद पर अमर उजाला के अजय मिलन को मनोनीत किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के डॉ अरविंद नाथ तिवारी ने बताया है कि पत्रकारिता लोकतंत्र का वह चौथा स्तंभ जिसकी नीव सत्य की अटल चट्टान पर टिकी है।जब चारों ओर अंधकार घना हो तो यह वह मशाल है जो मार्ग प्रशस्त करती है।

वरिष्ठ पत्रकार राजन दत्त द्विवेदी ने कहा है कि कलाम की मान्यता को बनाए रखना पत्रकार का नैतिक धर्म है। तथा स्वस्थ लोकतंत्र के लिए पत्रकारिता एक जीवन दायिनी शक्ति है। ग्रामीण पत्रकार संगठन पूरे देश में कार्यरत है जिसका विस्तार आज करते हुए शिवहर में गठन किया गया है।

शिवहर प्रेस क्लब (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया है कि शीघ्र ही कमेटी में नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा और पत्रकार संगठन को मजबूत करते हुए पत्रकार बंधुओ को हितों के लिए काम किया जाएगा।

Categories: Uncategorized