हरियाली ही जीवन की खुशहाली है, उत्पादक वस्तुओं के रैपर पर देवी देवताओं की तस्वीर न छापी जाए – रणवीर नन्दन

*हरियाली ही जीवन की खुशहाली है, उत्पादक वस्तुओं के रैपर पर देवी देवताओं की तस्वीर न छापी जाए – रणवीर नन्दन*
रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
पटना। पर्यावरण प्राणवायु का पोषक है। हरियाली ही जीवन की खुशहाली का वाहक है। देवी देवताओं की खंडित मूर्तियां और तस्वीरों को मठ मंदिरों में एकत्रित कर उसे जल में प्रवाहित करने का अभियान चलाएगा धार्मिक न्यास पर्षद। किसी भी उत्पाद के पैकेट या बंडल पर देवी देवताओं की तस्वीर नहीं चपनी चाहिए। सरकार अवि लंब इस पर कानून बनाएं। यह कहना है बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रोफेसर रणवीर नंदन का।
प्रोफेसर रणवीर ने कहा कि खंडित मूर्तियां और तस्वीरों के संबंध में बहुत जल्द धार्मिक न्यास पर्षद मठ मंदिरों के नाम दिशा निर्देश जारी करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को एक ऐसा कानून बनना चाहिए जिसके तहत किसी भी उत्पाद के बंडल या पैकट पर देवी देवताओं की तस्वीर छापना कानूनी जुर्म हो।
प्रोफेसर नंदन स्थानीय कुम्हरार मोहल्ले में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंदिर परिसर और इसके इर्द-गिर्द स्थित तालाब के किनारे बेल , शरीफा ,अमरुद,आंवला इत्यादि के दर्जनों पेड़ लगाए। इस अवसर पर ओंकार नाथ धाम मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष संजीव सिंह उर्फ जय हिंद ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाया।
इससे समारोह में राजनेता और समाज सेवक संजय कुमार सिंह, पंकज कुमार ,अमरेश चौधरी, नारायण शर्मा मृत्युंजय कश्यप ,संजय ठाकरे ,दिलीप कुमार ,चंदन ,राम कुमार सिंह और खुसरूपुर के बैकेटपुर स्थित श्री गौरी शंकर वैकुंठनाथ धाम मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह इत्यादि उपस्थित थे।