*विश्व पर्यावरण दिवस  : पर्यावरण को  स्वच्छ  रखने के लिए बगहा नगर परिषद  ने जन प्रतिनिधियों का ध्यान  आकृष्ट  कराया*


*जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों एवं उनके समाधान के रूप में वृक्षारोपण तथा जल संरक्षण के महत्व पर विशेष चर्चा की गई*

Narayaninews.in
बगहा।विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर नगर परिषद बगहा के सभागार में विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन नियमावली 2026 एवं Civil Appeal 6174/2023 के अंतर्गत दिये गये निर्देशों पर जन प्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण कराया गया। बैठक की अध्यक्षता लोक स्वच्छता पदाधिकारी द्वारा की गई। बैठक में जन प्रतिनिधि, नगर पंचायत के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी, एजेंसी सुपरवाइजर तथा स्वच्छता साथी उपस्थित रहें। बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के विभिन्न facets पर विस्तार से चर्चा की गई। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “Inspired by Nature, For Climate, For Our Future” के अनुरूप जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों एवं उनके समाधान के रूप में वृक्षारोपण तथा जल संरक्षण के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाये गये पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।
उक्त नियमावली में निर्दिष्ट महत्वपूर्ण प्रावधानों यथा स्रोत पर ही कचड़ों का चार वर्ग (सुखा,गीला,सैनेटरी व अन्य हानिकारिक अपशिष्टों)में पृथक्करण, यत्र तत्र कचड़ों को फेंकने पर दंड का प्रावधान,विकेन्द्रीकृत कम्पोस्टिंग को बढ़ावा देने,चक्रीय व्यवस्था के तहत संसाधन के समुचित उपयोग,सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध और अवहेलना करने पर आर्थिक दंड का अधिरोपण,निकाय में अवस्थित बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान और नियम में निर्दिष्ट प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन अवेलहना करने पर बिजली ,पानी जैसे बुनियादी व्यवस्था की आपूर्ति को बाधित करने ,नगर निकाय के लिये स्वीकृत कंपोस्ट प्लांट और मैटिरियल रिकवरी फेसिलिटी के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण के संबंध में आवश्यक सहयोग और समन्वय को बढ़ाने , प्रधानमंत्री से निर्देशित पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली(मिशन लाइफ़ )को अपनाने,ऊर्जा का इष्टतम उपयोग को बढ़ावा देने ,नगर निकाय के लिए जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु एक लचीला नीति के कार्यान्वयन जैसे अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई ।

Categories: विश्व पर्यावरण