12 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

*12 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन*

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

पटना। स्थानीय पुनाईचक पार्क में 12 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, शवासन आदि का अभ्यास कराया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुनाईचक मण्डल के अध्यक्ष, राधाकान्त मणि ने योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन, भोला प्रसाद ( अधिवक्ता ) , समाजसेवी, डॉ अनमोल कुमार, पुनाईचक भाजपा महिला मण्डल के बेबी सिंह। मौके पर दधीचि प्रौढ़ व्यवसायिक शाखा के स्वयंसेवक, संजीव कुमार के अलावे डॉ देवेंद्र कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, मुकेश तिवारी, शशिरंजन ( अधिवक्ता), रेखा कुमारी, शबनम राय, देवराज, अमित रंजन, संतलाल राय आदि शामिल थे।
उपस्थित लोगों ने योग के फायदे और रोगनिरोधी बताते हुए विविध रोगों के लिए विभिन्न योग आसनों की भी जानकारी दिया।

Categories: Uncategorized