बगहा-2 प्रखंड की चार पंचायतों में ‘सहयोग शिविर’ का सफल आयोजन, जन-जन तक योजनाएं पहुंचाने की पहल


बगहा (पश्चिम चम्पारण)
लोगों की समस्याओं के प्रभावी निराकरण और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की अभिनव पहल के तहत मंगलवार, 16 जून 2026 को बगहा-दो प्रखंड की चार विभिन्न पंचायतों में ‘सहयोग शिविर’ का सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। जिला प्रशासन पश्चिम चम्पारण, बेतिया के सौजन्य से आयोजित इन शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला व प्रखंड स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
विभिन्न पंचायतों में जुटे जनप्रतिनिधि और अधिकारी
इस विशेष अभियान के तहत प्रखंड के चार अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और आवेदनों का निपटारा किया गया:
ग्राम पंचायत राज भड़छी: यहाँ मुखिया कृष्ण मोहन महतो की उपस्थिति में शिविर का सफल संचालन हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मौके पर बीडीओ बगहा दो,मनरेगा पीओ आनंद कुमार पंचायत रोजगार सेवक देवेंद्र नाथ उप मुखिया नजरुल हसन कार्यपालक सहायक गेसु कुमारी,डाटा आपरेटर  सत्येंद्र कुमार सहित सभी वार्ड प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभाग के कर्मी मौजूद रहे
ग्राम पंचायत राज देवरिया तरूअनवा इस पंचायत के ‘ग्राम – तरूअनवा’ में सुबह 10:00 बजे से शिविर का आयोजन किया गया।
चमवलिया पंचायत: यहाँ मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव की मौजूदगी में शिविर संपन्न हुआ, जहाँ जिला व प्रखंड कर्मियों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।
बलुआ छतरौल पंचायत: इस पंचायत में मुखिया हरेंद्र काजी और प्रशासनिक टीम की देखरेख में शिविर का सुचारू रूप से आयोजन किया गया।
शिविर में दी जा रही हैं ये मुख्य सेवाएं इन सहयोग शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे कई महत्वपूर्ण सुविधाएं ऑन-द-स्पॉट दी जा रही हैं:
योजनाओं की जानकारी व आवेदन: सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी, मार्गदर्शन और विभिन्न योजनाओं के लिए नए आवेदन प्राप्त करना।
समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निवारण: राशन कार्ड, पेंशन, राजस्व, भूमि सुधार से संबंधित सहायता, और विभागीय पदाधिकारियों द्वारा ऑन-द-स्पॉट सुनवाई।
शिकायत ट्रैकिंग: प्राप्त आवेदनों/शिकायतों का पंजीकरण, निवारण, जन शिकायतों का समाधान एवं ‘Real Time Monitoring’ के माध्यम से शिकायत ट्रैकिंग की व्यवस्था।
विवाद निपटारा: लंबित मामलों व वादों की जानकारी एवं त्वरित निपटारा।
“आपकी भागीदारी – हमारा प्रयास, आपका विकास”
शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बिडू कुमार राम ने बताया कि इन ‘सहयोग शिविरों’ का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंच सके।
प्रशासन ने अपील की है कि यदि कोई सुयोग्य लाभार्थी आगामी तिथि (शिविर तिथि) में उपस्थित होने से वंचित रह जाता है, तो वह किसी भी कार्य दिवस में अपने पंचायत भवन में जाकर अपना आवेदन जमा कर सकता है। सभी चारों पंचायतों में इस पहल को लेकर ग्रामीणों के बीच काफी उत्साह देखा गया है।

Categories: Uncategorized