सन्तपुर गुदगुदी में बोले मंत्री नंदकिशोर राम: पशुपालन और मत्स्य पालन से समृद्ध बनेंगे ग्रामीण, योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ


रामनगर/इसराफील अंसारी। सन्तपुर गुदगुदी:
बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के माननीय मंत्री सह रामनगर विधायक  नंदकिशोर राम के मंत्री बनने के बाद क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज मंत्री जी का काफिला सन्तपुर गुदगुदी पंचायत पहुँचा, जहाँ विभिन्न गाँवों का दौरा करने के क्रम में स्थानीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। विधायक और मंत्री बनाए जाने पर माननीय मंत्री  ने क्षेत्र की जनता का आभार और धन्यवाद प्रकट किया।मुखिया आवास पर शिष्टमंडल ने की मुलाकात
जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत माननीय मंत्री  नंदकिशोर राम सन्तपुर गुदगुदी पंचायत के माननीय मुखिया  प्रमोद ठाकुर के आवास पर पहुँचे। यहाँ मुखिया जी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मंत्री  से शिष्टाचार मुलाकात की। इस शिष्टमंडल में मुख्य रूप से मुखिया प्रमोद ठाकुर और सरपंच राजू जायसवाल शामिल रहे।पशुपालन और मत्स्य पालन के विकास पर हुई सार्थक चर्चा
मुलाकात के दौरान शिष्टमंडल ने क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को मत्स्य पालन और पशुपालन के क्षेत्र में मिलने वाले लाभों और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर विस्तृत बातचीत की।
माननीय मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि बिहार सरकार पशुपालकों और मछुआरों की आय बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा अनेकों ऐसी कल्याणकारी योजनाएं और सुविधाएं चलाई जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ लाभार्थियों को मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुँचे।
मंत्री की कार्यशैली की हुई सराहना
मंत्री श्री नंदकिशोर राम की सहज और विकासपरक कार्यशैली की स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। मुखिया प्रमोद ठाकुर ने मंत्री जी के इस दौरे और जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता के लिए उनका विशेष रूप से धन्यवाद और आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मंत्री जी के सहपाठी  शंभू साह सहित क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोग और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में अपने विधायक और मंत्री को अपने बीच पाकर भारी उत्साह देखा गया।मौके पर दुधनाथ उरांव, वशिष्ठ गोड़ आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की काफी संख्या में मौजूदगी रही।

Categories: vikash karay