विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने हरिश्चंद्र राम को बगहा-2 का ‘विधायक प्रखंड दलित प्रतिनिधि’ किया मनोनीतबगहा/पश्चिम चंपारण।

विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने हरिश्चंद्र राम को बगहा-2 का ‘विधायक प्रखंड दलित प्रतिनिधि’ किया मनोनीत
बगहा/पश्चिम चंपारण।
वाल्मीकि नगर (01) के माननीय विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने समाज सेवा और खेल के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र राम को प्रखंड बगहा-02 के लिए अपना ‘विधायक प्रखंड दलित प्रतिनिधि’ मनोनीत किया है। इस संबंध में विधायक द्वारा जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण (बेतिया) को आधिकारिक पत्र जारी कर सूचित कर दिया गया है।
जारी पत्र (पत्रांक 117) के अनुसार, हरिश्चंद्र राम बगहा-02 प्रखंड में चल रही विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जन-हित के कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, देख-रेख का कार्य करेंगे। विधायक ने सभी विभागीय अधिकारियों, थाना अध्यक्षों, अंचल अधिकारी (CO) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को इसकी सुचना दिया है कि वे हरिश्चंद्र राम को प्रखंड की सभी विभागीय बैठकों एवं निरीक्षणों में सहयोग प्रदान करें और आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराएं।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं हरिश्चंद्र राम
हरिश्चंद्र राम लंबे समय से समाज के दबे-कुचले और वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। वर्तमान में वे दलित संघ के अध्यक्ष के रूप में समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
इसके साथ ही, खेल और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उनका योगदान अतुलनीय है। कराटे संघ, पश्चिम चंपारण के अध्यक्ष के रूप में वे जिले के बालक-बालिकाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। विशेषकर, आज के दौर में बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) सिखाने की जो मुहिम शुरू की है, उसकी सराहना पूरे क्षेत्र में होती है।
मनोनयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर
हरिश्चंद्र राम (निवासी: वार्ड सं-10, पंचगांवा) को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय जनता, खेल प्रेमियों और दलित समाज के लोगों में भारी हर्ष का माहौल है। लोगों का मानना है कि उनके मनोनयन से धरातल पर सरकारी योजनाओं का लाभ सही मायनों में आम जनता तक पहुंचेगा और विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
अपनी इस नई जिम्मेदारी पर आभार प्रकट करते हुए हरिश्चंद्र राम ने कहा:
“माननीय विधायक सुरेंद्र प्रसाद जी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरूंगा।