वात्सल्य धाम को जगन्नाथ भगवान का आशीर्वाद – स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि

*वात्सल्य धाम को जगन्नाथ भगवान का आशीर्वाद – स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि*
रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार
वीरप्रतापपुर । अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज भारत भ्रमण के दौरान उड़ीसा के पूरी पहुंच कर भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन किए। तत्पश्चात वे अपने साथी दिलीप भगत के साथ वीरप्रतापपुर पहुंच कर वात्सल्य धाम ( अनाथ आश्रम ) का निरीक्षण किया। इस वात्सल्य धाम का संचालन अशोक भाई महापात्रा एवं समाज सेवी कमिश्नर कानन बहन के द्वारा किया जा रहा है। वात्सल्य धाम तीन मंजिला है जिसे देखकर ऐसा लगता है कि यह भवन कोई थ्री स्टार हॉटल से कम नही है। हर कमरे में जो सुख सुविधा है ओ किसी अच्छे से अच्छे हॉटल में नही रहता। सबसे बड़ी बात है कि एक शासकीय सेवक जो उच्च पदों पर पदस्थ है उनकी समाज सेवा देखते ही बनता है। इतने बड़े पदों पर रहने के बावजूद अपने हाथों से साफ सफाई करना। व्यवस्था की देख रेखा करना ये अपने आप में मिसाल है। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने वात्सल्य धाम के संचालकों की तारीफ करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ उन्हें पूरे देश में ऐसा ही वात्सल्य धाम खोलने के लिए आशीर्वाद प्रदान करे। जिससे किसी भी क्षेत्र में भी कोई बिना सहारे के ना रहें। स्वामी जी ने कहा कि जिसका कोई सहारा नही उसका सहारा वात्सल्य धाम है। आपने देश वासियों से अपील की है कि यदि आपकी नजरों में कोई बेसहारा है उसे वात्सल्य धाम बिरप्रतापपुर चन्दनपुर उड़ीसा का सहारा बनाए।