*ग्रापए प्रदेश का संबसे बड़ा सर्घषशील, जुझारू संगठन है- अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह*

*प्रदेश अध्यक्ष ग्रापए महेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि ग्रापए प्रदेश का संबसे बड़ा व सर्घषशील व जुझारू संगठन है। पत्रकारों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहता है।*

*कृषि एवं अनुसंधान कृषि शिक्षा मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा,उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है।*

*सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा कि पत्रकार अपना ध्यान मेटा स्टोरी पर भी ध्यान रखें। अर्धसत्य से परहेज करें।*

Narayaninews.in  अरविंद नाथ तिवारी।

पड़रौना, कुशीनगर।पत्रकारिता के स्वरूप में बड़े परिवर्तन हुए हैं,अब डिजिटल युग भी आ गया है। जिसमें नकारात्मक पत्रकारिता हावी होने लगी है। वर्तमान दौर में भी अखबारों की खबरों को विश्वसनीयता का पैमाना माना जा रहा। एक दौर था, जब बहुत कम घरों में रेडियो होता था, तब भी रेडियो से आकाशवाणी की खबरों को भरोसे का प्रतीक माना जाता था। वर्तमान में खबरों को सेंसेशनल बनाने के लिए नमक मिर्च लगाने की प्रवृत्ति का पत्रकाल त्याग करें। पडरौना नगर के एक निजी होटल में रविवार को आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन के प्रांतीय सम्मेलन में उक्त सम्बोधन मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि एवं अनुसंधान कृषि शिक्षा मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा,उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है।

पत्रकारिता की जब भी चर्चा होती है तब मदन मोहन मालवीय व रामनाथ गोयनका का नाम बड़े आदर के साथ लिया जाता है। जिन्होंने तत्कालीन चुनैतियों के दौर में भी अपने उसूलों के साथ कभी समझौता नहीं किया। यही वजह रही कि अखबारों की खबरों को विश्वसनीयता का पैमाना माना जाता है। उन्होंने कहा ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं व चुनैतियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराकर समाधान कराया जायेगा। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों से आग्रह किया कि वह दो लोगों के बीच की निजी वार्ता को खबर का हिस्सा बनाकर निजता का उल्लंघन न करें। कार्यक्रम में बिहार के मुजफ्फरपुर, मोतिहारी,बेतिया ,बगहा पुलिस जिला से ग्रापए के सैकडों पत्रकारों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में ग्रापए के ग्राम गौरव पत्रिका और प्रो.अरविंद नाथ तिवारी के लिखित पुस्तक भारत के कर्णधार पुस्तक का लोकार्पण एवं विमोचन कृषि मंत्री शाही,पडरौना विधायक मनीष जयसवाल, देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया
।वही विशिष्ट अतिथि देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा कि पत्रकार अपना ध्यान मेटा स्टोरी पर भी ध्यान रखें। अर्धसत्य से परहेज करें। अमृत प्रयास अभियान का पत्रकार भी हिस्सा बनें। पत्रकारों का दायित्व है हर हाल में पूर्ण सत्य का उद्घाटन करें। विशिष्ट अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा ग्रामीण पत्रकारों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता करना बहुत कठिन चुनौती है। ग्रामीण पत्रकारों के हर संघर्ष में मेरा अभूतपूर्व सहयोग रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष ग्रापए महेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि ग्रापए प्रदेश का संबसे बड़ा व सर्घषशील व जुझारू संगठन है। पत्रकारों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

सम्मेलन को राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त उप्र बीज विकास निगम के
अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूल बदन कुशवाहा व विशुनपुरा के ब्लाक प्रमुख विन्ध्यवासीनी श्रीवास्तव, हाटा विधायक मोहन वर्मा, सदर विधायक मनीष जायसवाल उर्फ मंटू, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, विनय प्रकाश गोंड, उपाध्यक्ष बीज विकास निगम राजेश्वर सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य फूलबदन कुशवाहा, ग्रापये के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह, ग्रापए के संरक्षक शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, जिलाध्यक्ष डॉ देवेंद्र मणि त्रिपाठी, परिषद के जिला महामंत्री गोविंद मिश्र, सिधुवा मठ के मठाधीश महंत योगेश्वरनाथ, चिकित्सक डॉ अरुण गौतम, डॉ वैभव ज्योति श्रीवास्तव ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन के संयोजक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर किया। श्री उपाध्याय व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि काबीना मंत्री सूर्यप्रताप शाही को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। सम्मेलन का संचालन यूएन इंटर कालेज के प्रवक्ता अनूप कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रपए के पत्रकारों की प्रशंसनीय भूमिका रही।

Categories: पत्रकारिता