मशरूम उत्पादन क्षेत्र परिभ्रमण कार्यक्रम



रिपोर्ट अनमोल कुमार

लोहरदगा  । किस्को और पेशरार प्रखण्ड से 50 से भी अधिक मशरूम उत्पादकों का परिभ्रमण उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी लोहरदगा के निर्देशन पर  जिला योजना कार्यालय के सौजन्य से एपीपी एग्रीगेट खूंटी द्वारा आयोजित किया गया।
एपीपी एग्रीगेट खूंटी के निदेशक, प्रभाकर कुमार ने बताया कि लोहरदगा के किस्को और पेशरार प्रखण्ड से 50 लाभुकों को खूंटी स्थित मशरूम बीज प्रसंस्करण केन्द्र, मशरूम उत्पादन फर्म और मशरूम उत्पाद से निर्मित मूल्यसंबर्धन वस्तुओं जैसे बडी, पापड, अचार, मिक्चर,बिस्कुट, लड्डू, पेड़ों आदि के प्रसंस्करण, उत्पादन क्षेत्र और मशरूम मार्ट का परिभ्रमण कराया गया, जिसे देख लाभुक न केवल प्रसन्न हुए बल्कि जागरूक भी हुए

Categories: उद्योग, मशरूम