सिविल डिफेंस ने संभाल कमान, उदासीन चेहरे पर आई मुस्कान*

*सिविल डिफेंस ने संभाल कमान, उदासीन चेहरे पर आई मुस्कान*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। बुधवार को भगवान भास्कर को अरघ देने के साथ हो लोक आस्था के महान पर्व चैती छठ का चार दिवसीय समारोह आज समाप्त हो गया
   अवसर पर पटना सिविल डिफेंस के वार्डन ,/स्वयंसेवकों ने गंगा घाटों एवं तालाब, नदियों के किनारे भीड़ नियंत्रण ,आपदा प्रबंधन ,विधि व्यवस्था संधारण, एवं यातायात नियंत्रण का कमान संभाल ।पटना से बख्तियारपुर , उलार सूर्य मदिर दानापुर से पालीगंज तक कुल 57 घाटों पर 136 सिविल डिफेंस के वार्डन /, स्वयंसेवकों को पटना के जिलाधिकारी सह सिविल डिफेंस के नियंत्रक द्वारा तैनात किया गया था।
    सिविल डिफेंस के ऑफिसर कमांडिंग सह चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने इसका नेतृत्व संभाला ।श्री श्याम पटना सिटी के चर्चित गंगा घाट गायघाट पर ग्रुप लीडर के रूप में खुद सेवा एवं सहयोग का काम किया
चार दिवसीय 22 से 25 मार्च तक वार्डन एवं स्वयंसेवक सक्रिय एवं सजग रहकर  छठ व्रत को सुगम एवं सफल बनाया।
    इस दरमियान गंगा घाटों पर अपने परिजनों से बिछड़े छोटे-छोटे बच्चों बच्चियों
के अलावा वृद्धि महिला एवं पुरुषों को जिला नियंत्रण कक्ष के अस्थाई कंट्रोल रूम में उद्घोषणा के माध्यम से उनके परिजनों से मिलवाया गया छोटे-छोटे बच्चों को उचित पहचान के बाद उनके अभिभावकों को सुपुर्द किया गया ।सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डन सरदार मनोहर सिंह ,पोस्ट वार्डन हरेंद्र नाथ ,रंजन कुमार ,वार्डन प्रवीण प्रवीण प्रीतम ,संतोष कुमार, राजकुमार राय इत्यादि ने चार दिनों तक लगातार सक्रिय रहकर छठ के महान पर्व को सफल बनाया।
    खोए हुए छोटे-छोटे बच्चों के बदहवास अभिभावकों को अपने बच्चों के मिलने पर उनके चेहरे की खुशियां देखते बनती थी .,जबकि अपने परिजनों से बिछड़े दर्जनों वृद्ध महिला पुरुष परिजनों से मिलकर पटना जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस के भूरी भूरी प्रशंसा की और आभार जताया।

Categories: प्रशासन