ईद अवसर पर आजाद वेलफेयर सेन्टर ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया


रिपोर्ट अनमोल कुमार

गयाजी ।ईद के पावन अवसर पर आजाद वेलफेयर सेन्टर द्वारा सामाजिक, चिकित्सा, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में अद्भुत महत्वपूर्ण योगदान और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए के लिए सम्मानित किया गया।
आजाद वेलफेयर सेन्टर के सचिव एवं जाने माने हैम्योपैथिक चिकित्सक, डॉ के के कमर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ईद केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता, सद्भावना, शान्ति और भाईचारे का त्योहार है। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले का सम्मान उनके इन क्षेत्रों में कार्य करने के लिए  प्रोत्साहित करता है और उनके मनोबल को बढाता है।
सम्मानित होने वालों में मो० कमाल उद्दीन खान, सरफराज अहमद खान, मो० सुहैल, डॉ हारून रशीद, परवेज आलम, शौकत अली खान, शरीफ जमा खान, डॉ इफ्तेखार अली, डॉ अभिषेक कुमार, आरती कुमारी ( वन स्टेप सेन्टर) सतीश कुमार ( पूर्व विधायक, मखदमपुर) इमरान खान, जितेन्द्र यादव ( अधिवक्ता) सहित अनेकों को सम्मानित किया गया।

Categories: धर्म क्षेत्र