*अग्नीपीडितो के बीच प्रशासन और विधायक ने लोगों बीच राहत सामग्री पहुंचानी शुरु की*

*शत्रुघ्न पटेल ने बताया कि अगर लोगों के पक्के मकान होते तो ऐसी अप्रिय घटना टल सकती थी।वर्तमान विधायक के कार्यकाल में यह प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों के पक्के मकान बन जाय*

बगहा।वाल्मीकि नगर विधानसभा अंतर्गत बगहा 2 ब्लॉक के चरहिया के नौका टोला गांव में सोमवार के देर शाम आई आंधी में आग लगने से कई घर जलकर राख हो गये हैं ,जिससे लोगों के माल और पशुधन का लाखों -लाख रूपया का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन ने राहत कार्य करना शुरू कर दिया है ।वही लोगों को तत्काल राहत देने के लिए वाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने तत्काल बर्तन,कपड़ा और भोजन सामग्री लोगों को उपलब्ध कराई है,उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द लोगों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाय। राहत सामग्री वितरण के लिए पहुंचे विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न पटेल ने बताया कि अगर लोगों के पक्के मकान होते तो ऐसी अप्रिय घटना टल सकती थी।

वर्तमान विधायक के कार्यकाल में यह प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों के पक्के मकान बन जाय, जब तक लोगों के पक्के मकान नहीं बन जाते हैं तब तक उनकी सुरक्षा का प्रयास किया जायेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए गंडक पार के पिपरासी ब्लॉक में बड़ी दमकल की गाड़ी उपलब्ध कराई गई है और अन्य तीन प्रखंडों के लिए भी मांग की गई है। मौके पर मदद के लिए कांग्रेस  बगहा 2 प्रखंड अध्यक्ष गंगा विष्णु काज़ी,इदरीश मियां, रामाशीष यादव, ध्रुव राम, दीपक पटेल,  चमारी गुरो भी मौंजूद रहें।

Categories: आपदा