पशु बांझपन शिविर में ,पशुओं का हुआ ईलाज

बगहा। छोटकीपट्टी बड़गांव में पशु शल्य चिकित्सालय द्वारा पशु बांझपन शिविर लगाया गया जिसमें बांझपन संबंधी जानकारी औरर उसके उपचार का उपाय बताया गया। साथ ही कई पशुओं का उपचार भी किया गया,इस दौरान , कई प्रकार के बीमारियों का दवा वितरित किया गया ,जैसे हिमालय बत्तीसा,मिनरल मिक्सर, कीड़ी की दवा, टिक की दवा ओर भी कई बीमारियों का इलाज किया गया।जिसमें बगहा पशु शल्य चिकित्सक डा.संजय कुमार, चौतरवा के डा.अजय कुमार चौधरी,डाटा ऑपरेटर ज्ञान प्रकाश तिवारी,एवं एंबुलेंस के कर्मचारी विनोद कुमार झा उपस्थित थे।
Categories: स्वास्थ्य