सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों के लिए – रामकृपाल यादव

*सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों के लिए – रामकृपाल यादव*
रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना । आपदा जागरूकता रैली को युवा आवास फ्रेजर रोड से कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है । आपदा में जन और धन की काफी हानि होती है इससे बचने का जागरूकता सबसे बड़ा माध्यम है । बिहार बाढ़ और भूकम्प के संकट को झेलते रहता है । उन्होंने विश्व युवक केंद्र दिल्ली एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन पटना के कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि भारत के उत्तराखंड, ओड़िसा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल , झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यो से एनजीओ के प्रतिनिधियों को बुलाकर जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को जागरूक कर रहे है । यह सराहनीय पहल है । आपदा से सर्वाधिक महिलाएं, बच्चे,बूढ़े ओर बीमाड लोग ही अधिक प्रभावित होते है । भूकम्परोधी मकान बनाने एवं नदियो को जोड़ने की जरूरत है । केंद्र और राज्य सरकार आपदा को लेकर काफी गम्भीर है और अब आपदा की पूर्व सूचना संकलन कर लोगो तक पहुचाया जा रहा है । वही फाउंडेशन के संस्थापक गाँधीवादी प्रेम जी ने बताया कि बिहार के सभी गांव में हम आपदा दूत बना रहे है और उसे प्रशिक्षित कर आपदा के जोखिम को बहुत हद तक कम कर सकते है । रैली युवा आवास से आरंभ होकर बापू सभागार में जाकर समाप्त हुआ रैली में विश्व युवक केंद के प्रोग्राम ऑफिसर रजत थॉमस, प्रेम यूथ फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर केशव कुणाल, प्रियंका शील, प्रेरणा विजय,सुजीत कुमार, रवि प्रकाश, पुष्पांजलि , पुष्पलता, कृति,ममता, आकांक्षा, मोनू, मन्नी ,अविनाश ,सन्नी समेत सैंकड़ो स्वयंसेवको ने भाग लिया