
*सदभाव और भाईचारे का पैगाम देता है रमजान – डाॅ कमर*
*ईद अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित किया जाएगा*
रिपोर्ट अनमोल कुमार
गयाजी । रमजान के पवित्र महीने में अलविदा जुम्मे के साथ ईद मिलन समारोह के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। आजाद बेलफेयर सेन्टर के सचिव,प्रख्यात हैम्योपैथिक चिकित्सक, डाॅ के के कमर ने कहा कि रमजान आपसी सदभाव और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि रमजान आत्म मंथन, इबादत और इन्सानियत के प्रति कर्तव्यों को याद करने का महत्वपूर्ण दिन है।
उन्होंने कहा कि 27 मार्च को समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कमाल उद्दीन खान, सरफराज अहमद खान, परवेज आलम, डॉ अभिषेक मृणाल, आरती कुमारी ( वन स्टेप सेन्टर, समहरणालय, गया), सतीश कुमार ( पूर्व विधायक, मखदुमपुर), इमरान खान, डॉ इफ्तेखार आलम, जितेन्द्र कुमार यादव ( अधिवक्ता) समेत कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा।