देश भर के पत्रकारों का महाकुम्भ अमरकंटक में 27-29 मार्च तक आयोजित
*देश भर के पत्रकारों का महाकुम्भ अमरकंटक में 27-29 मार्च तक आयोजित*
*आईएफडब्लूजे का 144 वां वर्किंग कमिटी का बैठक भी होगा – अवधेश भार्गव*
रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। मध्यप्रदेश के अमरकंटक में देश भर के पत्रकारों का महासम्मेलन 27 से 29 मार्च तक आयोजित किया गया है। जिसमें मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, झारखंड, गोवा, तमिलनाडु सहित कई राज्यों से लगभग 250 पत्रकार प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

इस दौरान इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस ( आई एफ डब्ल्यू जे) का 144 वां कार्यकारिणी समिति का बैठक भी आयोजित किया गया है। अधिवेशन का मुख्य मुद्दा मीडिया परिषद ( काॅन्सिल) का गठन, पत्रकार सुरक्षा कानून ( पत्रकार पर अपराधिक हमले की स्थिति में गैर जमानती वारंट को शामिल किया जाना), प्रत्येक लघु पत्र – पत्रिकाओं को सलाना 2 लाख का विज्ञापन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सरकार द्वारा प्रकाशन हेतु प्रदान करना आदि शामिल हैं। सम्मेलन के व्यवस्थापक राहुल सिंह राणा होंगे। इस आशय की जानकारी आई एफ डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अवधेश भार्गव ने दिया।
वही आई एफ डब्ल्यू जे से संबद्ध पत्रकार संगठन बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के तरफ से आई एफ डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एस एन श्याम, बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, अनमोल कुमार आई एफ डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, भोला प्रसाद, अवधेश कुमार शर्मा, राकेश दत्त मिश्रा, संपादक दिव्य रश्मि, संजय मिश्रा, वरीय पत्रकार और कृष्ण कुमार नन्हें पत्रकार अधिवेशन में शामिल रहेंगे।