बगहा के रहमान नगर में ‘ एक पेड़ माँ के नाम ‘ कार्यक्रम का आयोजन हुआ


बगहा।मेरा युवा भारत, प० चम्पारण , बेतिया के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी -राशिम सिंह के आदेशानुसार नवयुवक संघ रहमान नगर के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन बगहा-1 प्रखण्ड के नवयुवक संघ रहमान नगर में किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में नवयुवक संघ रहमाननवार क्लव के अध्यक्ष गौतम कुमार एवं सचीव अजित कुमार एवं बगहा- प्रखण्ड के स्वयंसेवक आनन्द की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम  में  मलपुरवा प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, भूतपूर्व वार्ड पार्षद-कमलेश ठाकुर, अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। सर्व प्रथम अतिथि आनन्द कुमार केशरी, मुख्य अतिथि  सचिव-कलावती देवी ने संयुक्त रूप से दर्जनो पेड़ों को लगाया । ‘ एक पेड़ माँ के नाम का’ इसके बाद युवाओं को सम्बोधित करते हुए हुए पेड़ को कटने से बचाना है। पेड़ की सुरक्षा करने हेतु युवाओं को प्रेरित कार्यक्रम में किया गया।

Categories: जल जीवन हरियाली, जागरूकता, पर्यावरण