आदित्य कुमार दुबे का शोध सार राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए स्वीकृत

बेतिया। स्वतंत्र पत्रकार एवं “चम्पारण नीति” के संपादक आदित्य कुमार दुबे का शोध सार (Abstract) राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए स्वीकृत कर लिया गया है। यह संगोष्ठी Central University of Jammu के जनसंचार एवं नवीन मीडिया विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है।विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए ई-मेल में बताया गया है कि आदित्य कुमार दुबे द्वारा प्रस्तुत शोध सार को विचारार्थ स्वीकार कर लिया गया है तथा उन्हें अपना पूर्ण शोध पत्र (Full Paper) निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

आदित्य कुमार दुबे का शोध विषय “भारतीय ज्ञान प्रणाली के संवर्धन में मीडिया की भूमिका” है, जिसमें आधुनिक मीडिया के माध्यम से भारतीय पारंपरिक ज्ञान, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के प्रसार की संभावनाओं का अध्ययन किया गया है।इस उपलब्धि पर पत्रकारिता एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है।ज्ञात हो कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर के शोधार्थी और शिक्षाविद भारतीय ज्ञान प्रणाली तथा मीडिया की भूमिका पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। आदित्य कुमार दुबे शीघ्र ही अपना पूर्ण शोध पत्र विश्वविद्यालय को भेजेंगे।

Categories: शिक्षा