मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित

*मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

सुपौल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सिमराही सेवा केंद्र के तत्वावधान में अवसाद, तनाव, चिंता, असफलता एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने अतिथियों का शॉल एवं पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

सेमिनार में ब्रह्माकुमारी संस्थान की सीमावर्ती क्षेत्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रंजू दीदी, स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बविता दीदी, वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षणिका बिमला दीदी तथा उमा दीदी (दिल्ली), ब्रह्माकुमार धर्मेंद्र भाईजी, किशोर भाईजी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में अवसाद, तनाव और असफलता की भावना युवाओं के सामने बड़ी चुनौती बनती जा रही है। ऐसे समय में राजयोग ध्यान के माध्यम से मन को शांत, सकारात्मक और शक्तिशाली बनाया जा सकता है। सकारात्मक सोच, आत्मचिंतन और परमात्मा से योग के द्वारा व्यक्ति अपने जीवन में संतुलन, आत्मविश्वास और सफलता प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने भी विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनने तथा सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार किशोर भाई जी ने किया।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बीना बहन, सुमन बहन, विनय वर्धन, पंडित भोगेंद्र झा, ट्रेनर धर्मेंद्र भाई जी, पोस्टमास्टर महेंद्र भाई जी, एचओडी पुरुषोत्तम कुमार, संजय सर, अजीत सर, आशीष कुमार तथा नोडल ऑफिसर भानु प्रिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राजयोगिनी रंजू दीदी ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम की सराहना की।

Categories: स्वास्थ्य