नीति आयोग ने भ्रमण में मशरूम उत्पाद से आजीविका के बढावा को सराहा

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गुमला। आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत जिला प्रशासन के पहल पर नीति आयोग, भारत सरकार ने भ्रमण -2026 कार्यक्रम के दौरान विभिन्न  परियोजनाओं का निरीक्षण और समीक्षा किया।
नीति आयोग के उपसचिव, अरबिन्द कुमार और हेमन्त कुमार मशरूम उत्पाद और उसके बाजारीकरण की सुविधा की सराहना किया।
इसके पूर्व समहरणालय, गुमला के सभागार में उपायुक्त, प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में हुई बैठक में नीति आयोग के सभी परियोजनाओं का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत की। प्रतिवेदन पर नीति आयोग के टीम संतुष्ट हुई।
आकांक्षी जिला के डुमरी प्रखण्ड के औरापाट में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का आदिवासी के परम्परागत गीत संगीत के साथ अभिनन्दन किया गया। सभी को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौक पर जिला परियोजना पदाधिकारी, रमण कुमार और डुमरी प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास   नपदाधिकारी ने मशरूम उत्पाद, बकरी पालन, मुर्गी पालन सहित विभिन्न परियोजनाओं  पर विस्तार से चर्चा किया। एबीपी एग्रीगेट के राज्य प्रमुख,अनमोल कुमार, नवीन कुमार,विभा, सुमन,आई एस डी जी के अशीष वर्मन ने संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

Categories: मशरूम