दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड व ट्राइसाइकिल देने को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न।

*11 से 20 मार्च तक प्रखंडों में लगेगा शिविर।*
*उप विकास आयुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा।*
बेतिया। उप विकास आयुक्त, पश्चिम चंपारण काजले वैभव नितिन द्वारा दिव्यांगजनों को शत प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड, सहायक उपकरण , बैट्री चालित ट्राइसाईकल के लिए आयोजन से पूर्व सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिविर के तैयारियों के संबंध में समीक्षा की गई।
जिला प्रशासन, पश्चिम चंपारण द्वारा तीन चरणों में जिले के सभी प्रखंडों में शिविर का आयोजन संबंधित प्रखंड परिसर में 11: 00 बजे पूर्वाहन से 4:30 बजे अपराहन तक निम्न तिथिवार किया जा रहा है –
*11 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026*
मझौलिया, बैरिया , नौतन, योगापट्टी ,चनपटिया
*14 मार्च 2026 से 17 मार्च 2026 (रविवार को छोड़कर )*
नरकटियागंज , गौनाहा, मैनाटाड, सिकटा, लौरिया , बेतिया
*18 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026*
बगहा -2 (सिद्धाव ), बगहा -1, रामनगर, मधुबनी, पिपरासी, ठकराहाँ, भितहाँ
उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया कि शिविर का व्यापक प्रचार -प्रसार कर पात्र दिव्यांगजनों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करायेंगे । उक्त के साथ ही इच्छुक दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राइसाईकल एवं सहायक उपकरण से लाभान्वित कर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर विकास मित्र से मोबलाइजेशन का कार्य कराएँगे। उक्त हेतु उप विकास आयुक्त द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी पश्चिम चंपारण को निदेश दिया गया कि अपने स्तर से आवश्यक कारवाई सुनिश्चित करें।
उक्त शिविर में प्रमाणीकृत दिव्यांगजन (पूर्व से दिव्यांगता प्रमाण पत्र) तथा जिन दिव्यांगों का प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, दोनों तरह के दिव्यांगजनों को प्रमाणित कर यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण किया जा सकेगा।
उक्त के अतिरिक्त पात्र एवं इच्छुक लाभुकों को बैट्री चालित ट्राइसाईकल,सहायक यंत्र ( तिपहिया साईकिल, श्रवण यंत्र, कैलिपर्स, वैशाखी, व्हील चेयर) हेतु आवेदन प्राप्त करने का निदेश दिया गया। साथ ही बैट्री चालित हेतु ऑनलाईन आवेदन शिविर के दौरान भी किए जाएंगे।
इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण उपस्थित थे ।
यूडीआईडी हेतु आवेदक अपना आवेदन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के वेवसाईट https://www.swavlambancard.gov.in/ पर कर सकते हैं।
*यूडीआईडी हेतु आवश्यक दस्तावेज
1. दिव्यांगता प्रमाण पत्र ( प्रमाणीकृत दिव्यांगजन हेतु)
2. आधार कार्ड
3. फोटोग्राफ
*सहायक उपकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज
1. दिव्यांगता प्रमाण पत्र
2. निवास प्रमाण पत्र
3. फोटोग्राफ
4. आधार कार्ड
5. आय प्रमाण पत्र ( 2 लाख रुपये या उससे कम का)
आवेदन विहित प्रपत्र में शिविर स्थल पर तथा शिविर के बाद बुनियाद केन्द्र, प्रखंड कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग में देंगे।
*बैट्री चालित ट्राइसाइकिल हेतु*
http://sambalyojana.bihar.gov.in/SWFTC/Register.aspx
आवेदन उपरोक्त लिंक पर किया जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज
1. दिव्यांगता प्रमाण पत्र ( चलंत दिव्यांगता- 40% या उससे अधिक )
2. निवास प्रमाण पत्र
3. फोटोग्राफ
4. आधार कार्ड
5. आय प्रमाण पत्र ( 2 लाख रुपये या उससे कम का)
सभी दिव्यांगता पेंशन से आच्छादित दिव्यांगजन इस शिविर में पहुंचकर अपना यूडीआईडी बनवाना सुनिश्चित करेंगे। ज्ञातव्य हो कि 1 जुन 2021 के बाद से सभी दिव्यांगता प्रमाण पत्र को Online कराया जाना अनिवार्य है। 0ffline निर्गत प्रमाण पत्र उक्त तिथि के बाद से अमान्य है।
