07 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म होने पर पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई


बगहा/धनहा।पुलिस अधीक्षक ,बगहा को सूचना मिली की ग्राम-बरसी टोला, धनहां थाना क्षेत्र में एक 07 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है,तदुपरांत पुलिस अधीक्षक , बगहा ने तत्काल ही घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ करके जानकारी लिया ,फिर थानाध्यक्ष धनहां को आदेश दिया  कि कांड दर्ज कर प्राथमिकी अभियुक्त को जल्द-से-जल्द गिरफ्तार करें ।वही पीड़िता को चिकित्सिकीय जाँच हेतु GMCH बेतिया भेजा गया है।

Categories: अपराध