शिव धाम मोहगांव में 26 अप्रैल को शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन – स्वामी स्वदेशानंद

*शिव धाम मोहगांव में 26 अप्रैल को शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन – स्वामी स्वदेशानंद*
रिपोर्ट अनमोल कुमार
अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज की प्रमुख उपस्थिति में बिरसा ब्लॉक के मोहगांव शिव धाम में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष रूप से बाकीगुड़ा माता मन्दिर के महंत लेखराम माड़वी महाराज, समाज सेवी सी . एन. झा, सेवा निवृत्त नगर निरीक्षक गंगा सिंह मरावी, पण्डित निरंजन शर्मा, अधिवक्ता संतोष ब्रह्मे, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष देशराज, समाज सेवी जयपाल ब्रह्मे, स्मार्ट सिंग, आदि अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। बैठक में 26 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को प्रातः काल से सूर्यास्त तक शिव शक्ति महायज्ञ किया जायेगा। बैठक में शिव धाम समिति का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सी. एन. झा, उपाध्यक्ष महंत लेखराम मरावी महाराज, उपाध्यक्ष गंगा सिंह मरावी, महामंत्री पण्डित निरंजन शर्मा, सचिव सुभाष देशराज, सह सचिव जयपाल ब्रह्मे, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता संतोष ब्रह्मे, सदस्य राजाराम फुदे, को बनाया गया है। इनके नेतृत्व मोहगांव शिव धाम में शिव शक्ति महायज्ञ किया जायेगा।