*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सफाई मित्र एवं खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सफाई मित्र एवं खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बिहटा ( पटना) । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर परिषद, बिहटा के सभाकक्ष में नगर परिषद,बिहटा एवं मेरा युवा भारत,पटना के संयुक्त तत्वावधान में सफाई मित्र एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सफाई कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सफाई मित्र महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर परिषद्,बिहटा के प्रियंका कुमारी(सभापति),दीपिका सिंह(उप सभापति),साक्षी पाठक(स्वच्छता पदाधिकारी),रिंकू सिंह(समाजसेवी),अविनाश कुमार सिंह, बबलु कुमार,सर्वेश कुमार सहित समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आशा स्पोर्ट्स अकादमी,बिहटा के द्वारा अस्मिता महिला खेल महोत्सव/लीग के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें अंडर-13-15 आयु वर्ग के महिलाओं ने बढ़ चढ़कर 100M दौड़ में शामिल हुए।
सफल विजेताओं  में प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले महिलाओं को प्रमाण पत्र, बैडमिंटन एवं उपहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रियंका कुमारी ने कहा कि  राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत एवं महिला अधिकार। लैंगिक समानता (Gender Equality) को बढ़ावा देना, महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक योगदान का सम्मान करना है। यह दिन महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने, सशक्तिकरण और समावेशी समाज बनाने के लिए कार्रवाई का आह्वान करता है। नगर परिषद,बिहटा जल्द ही महिलाओं के लिए कमिटी का गठन करेगा जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को निदान करने पर आधारित होगा दीपिका सिंह ने बताया कि
यह दिन समाज में महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जशन मनाने का अवसर है इस दिवस का संदेश है कि न्याय के बिना अधिकार सिर्फ शब्द है। जब न्याय मिलता है तभी अधिकार असली शक्ति बनते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साक्षी पाठक ने कहा कि
इस दिवस की 115वीं वर्षगांठ यह दर्शाती है कि जब महिलाओं को समर्थन मिलता है, तो वे सफलता प्राप्त करती हैं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। 2026 का विषय  “दान से लाभ” अभियान लैंगिक समानता हासिल करने के लिए सहयोग और उदारता के महत्व पर जोर देता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन और सुरक्षा के क्षेत्र में सरकार की पहल महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनुकूल वातावरण को मजबूत कर रही है। मौके पर युवा मण्डल के अध्यक्ष मनीष कुमार,हिमांशु सिंह समेत सदस्यों की उपस्थिति रही।

Categories: महिला दिवस, महिला संवाद