12 मार्च को बगहा में अनुमंडल स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन।

*12 मार्च को बगहा में अनुमंडल स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन।*
*युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर।*
बेतिया। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण के तत्वाधान में अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन ब्लॉक कैम्पस, बगहा-01 में किया जाना है।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न व्यवसायों और करियर विकल्पों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि विशेष नियोजन मेला के सफल आयोजन हेतु निजी क्षेत्र के 10 नियोजकों को आमंत्रित किया गया है।
जिला नियोजनालय की ओर से युवाओं से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्र, बायोडाटा एवं पहचान पत्र के साथ समय पर मेले में पहुंचें, ताकि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठा सकें।