एम एस एम ई द्वारा युवा उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर


*एम एस एम ई द्वारा युवा उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर*
रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। वाणिज्य महाविद्यालय पटना यूनिवर्सिटी के सभागार मेंआयोजन प्राचार्य, प्रो. सुहेली मेहता की अध्यक्षता में हुआ। यह कार्यक्रम MSME, पटना के सौजन्य से किया गया। यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित है। प्राचार्य प्रो० सुहेली मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग का बहुत अधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि आज जितने भी बड़े उद्यमी हैं, सबने अपनी शुरुआत शून्य से की है। और जब इनलोगों ने व्यवसाय की शुरुआत की होगी उस वक्त इन्हें प्रेरित करने का न कोई आयोजन था और न ही सरकार की तरफ से कोई स्कीम हुआ करता था । आज तो युवाओं केलिये सरकार उद्योग एवं व्यवसाय में आगे बढ़कर सहयोग कर रही है। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता MSME के सहायक निदेशक, श्री संजीव आजाद ने सरकार द्वारा संचालित उद्यमिता से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। MSME के सहायक निदेशक, सुनील कुमार अग्निहोत्री ने छात्र एवं छात्राओं को जानकारी दी कि वे कैसे एक बेहतर उद्यमी बन सकते हैं और कहा कि आप नौकरी करते हैं तो सिर्फ एक परिवार पोषित होता है लेकिन एक उद्योग की स्थापना करते हैं तो कई परिवार पोषित होता है। इस अवसर पर श्री अंकेश कुमार, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर ने उद्यमिता संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ० प्रेम प्रकाश पंकज, वरीय सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन, बी.कॉम सेमेस्टर V की सुमैया जहान ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्रायें उपस्थित थे।