बगहा नगर परिषद क्षेत्र में मरीन ड्राइव का निर्माण हो-बगहा विधायक राम सिंह

बगहा।बगहा नगर परिषद क्षेत्र में मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर बिहार विधानसभा में मामला गूंजा। बगहा से भाजपा विधायक राम सिंह ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से नगर परिषद क्षेत्र में प्रस्तावित मरीन ड्राइव निर्माण की योजना पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।विधायक ने सदन में कहा कि बगहा नगर के 22 वार्ड नदी के किनारे बसे हुआ है, ऐसे में यदि मरीन ड्राइव का निर्माण होता है तो इससे शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।
साथ ही नगर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सरकार से निर्माण कार्य की प्रगति, स्वीकृति और विभागीय प्रक्रिया की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।इस पर संबंधित मंत्री ने सदन में जवाब देते हुए बताया कि मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं। उन्होंने स्वीकृति एवं आगे की कार्ययोजना की जानकारी भी दी तथा आश्वस्त किया कि नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
विधायक राम सिंह ने कहा कि बगहा नगर परिषद के समुचित विकास और सौंदर्यीकरण के लिए वे सदन में निरंतर आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मरीन ड्राइव परियोजना से शहर के स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ होगा।